बीजिंग: आगामी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप और दूसरे विश्व युद्ध में मिली जीत की याद में होने वाले सैन्य परेड को देखते हुए यातायात कम करने के लिए चीन सरकार 20 अगस्त से तीन सितंबर के बीच कारों के आवागमन पर आंशिक प्रतिबंध लगाएगी। बीजिंग की नगरपालिका ने कहा है कि इस दौरान कारों को सम और विषम लाइसेंस नंबरों के आधार पर वैकल्पिक दिनों में सड़कों पर चलने की मंजूरी दी जाएगी। पिछले साल बीजिंग में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) बैठकों के दौरान भी इसी तरह की पाबंदी लगाई गई थी।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें