कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, तुर्बत के नसीराबाद इलाके में एक हथियारबंद व्यक्ति ने एक वाहन पर गोलियां चलायी जिसमें छह लोग मारे गए। मारे गए लोगों में से एक की पहचान प्रतिबंधित समूह के कमांडर फैजल हैदर के रूप में हुई है।
हमले के बाद हमलावर अपने वाहनों से फरार हो गए। इस बीच तुर्बत के होशप इलाके में अर्धसैनिक बलों को तीन शव मिले हैं। हालांकि इन शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।