1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में विषाक्त भोजन से 180 से अधिक बच्चे बीमार

पाकिस्तान में विषाक्त भोजन से 180 से अधिक बच्चे बीमार

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2015 01:16 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 02:38 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक अनाथालय में विषाक्त भोजन खाने की वजह से 180 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों ने रविवार को नाश्ता करने

पाकिस्तान में विषाक्त...- India TV Hindi
पाकिस्तान में विषाक्त भोजन से 180 से अधिक बच्चे बीमार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक अनाथालय में विषाक्त भोजन खाने की वजह से 180 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों ने रविवार को नाश्ता करने के बाद पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) ले जाया गया। कुछ बच्चे बेहोश हो गए थे, जबकि कुछ ने उल्टी करनी शुरू कर दी थी।

अस्पताल की चिकित्सक आयशा इसानी ने बताया, "बच्चों को शायद घटिया गुणवत्ता के भोजन दिए गए, जिसके कारण वे बीमार हो गए।" पीआईएमएस प्रवक्ता वसीम ख्वाजा ने कहा, "बच्चे पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।" पाकिस्तान स्वीट होम्स के संरक्षक जमरूद खान ने कहा कि अनाथ बच्चे कुपोषण का शिकार नहीं है, क्योंकि प्रबंधन की कोशिश होती है कि बच्चों को खाने के लिए अच्छे व गुणवत्तापूर्ण दिए जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश