नई दिल्ली: हर व्यक्ति पैसे कमाने के लिए नौकरी करता है। ताकि नौकरी से कमाए पैसों से वह अपना घर चला सके। लेकिन उज्बेकिस्तान में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। मान लीजिए आप नौकरी कर रहे हैं और महीने के आखिर में आपको पैसों की जगह आलू, गाजर या फिर चूजे दिए जाए तो आपको कैसा लगेगा। उज्बेकिस्तान के एक शहर में स्कूल टीचरों को पैसों की जगर पर मुर्गी के चूजे दिए गए। यह घटना कैरेकलपाकस्तान रिपब्लिक की है। कुछ अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि बैंकों में पैसों की कमी के चलते ऐसा किया गया है।
बीबीसी की की एक रिपोर्ट की माने तो स्कूल के सभी शिक्षकों का कहना है कि यह बेहद ही शर्मनाक है। उनका कहना है कि बीते साल भी उन्हें वेतन के स्थान पर आलू, कद्दू मिले थे। और साल यह लोग वेतन की बजाय चूजे लेने के लिए शिक्षकों पर दबाव डाल रहे हैं। यहा पर एक चूजे की कीमत 167 रुपए है। जबकि बाजार में यह इससे भी दोगुनी कीमत पर बिकता है।
आपको बता दें कि पिछले कईं समय से उज्बेकिस्तान पैसों की समस्या से जूझ रहा है। यहां पिछले कई समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा ना ही लोगों को उनकी पेंशन मिल रही है। इसी कारण लोगों में भी सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।