1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन में विवाह स्थल पर हवाई हमले में 40 लोग मारे गए

यमन में विवाह स्थल पर हवाई हमले में 40 लोग मारे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2015 11:34 am IST,  Updated : Sep 29, 2015 11:34 am IST

सना: यमन में एक विवाह स्थल पर सउदी अरब के नेतृत्व वाले संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया,

IndiaTV Hindi
यमन में विवाह स्थल पर हवाई हमले में 40 लोग मारे गए

सना: यमन में एक विवाह स्थल पर सउदी अरब के नेतृत्व वाले संदिग्ध हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया, 31 लोगों के शवों को मोखा स्थित अस्पताल में ले जाया गया है।

बाद में इस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों में 12 महिलाएं, आठ बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं।

यह हमला दक्षिण-पश्चिम रेड सी पोर्ट से लगे वाहिजाह गांव में हुआ। हूथी विद्रोहियों ने सउदी अरब पर एक और अपराध करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश