1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वित्तमंत्री ने निवेशकों से कहा, भारत में निवेश ज्यादा फायदेमंद

वित्तमंत्री ने निवेशकों से कहा, भारत में निवेश ज्यादा फायदेमंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2015 06:54 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 12:04 am IST

हांगकांग: भारत अभी कई अन्य देशों से बेहतर निवेश गंतव्य है। यह बात यहां रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। दो दिवसीय हांगकांग यात्रा पर आए जेटली ने निवेशकों और कारोबारियों के साथ

भारत कई देशों से बेहतर...- India TV Hindi
भारत कई देशों से बेहतर निवेश गंतव्य: जेटली

हांगकांग: भारत अभी कई अन्य देशों से बेहतर निवेश गंतव्य है। यह बात यहां रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही। दो दिवसीय हांगकांग यात्रा पर आए जेटली ने निवेशकों और कारोबारियों के साथ हुई एक बैठक में कहा, "भारत कई देशों से बेहतर लाभ देगा।" उन्होंने कहा कि देश के अवसंरचना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश की जरूरत है और विदेशी निवेश एक बड़ा अतिरिक्त संसाधन साबित हो सकता है।

रेल, सड़कों और बिजली में निवेश की जरूरत

वित्त मंत्री ने कहा, "रेल मार्ग, राजमार्ग और बिजली क्षेत्रों को निवेश की जरूरत है और इन परियोजनाओं में निवेशकों की रुचि पर इन क्षेत्रों मे सफलता काफी कुछ निर्भर करती है।" जेटली ने कहा, "व्यापार की सुविधा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निवेशकों का पहले का अनुभव यह रहा है कि भारत में प्रक्रिया काफी कठिन है।" अवरुद्ध परियोजनाओं के कारण निजी कंपनियों की वित्तीय स्थिति प्रभावित होने की बात कहते हुए जेटली ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष निवेश आकर्षित करने में काफी मददगार होगा और प्रभावित कंपनियों की वित्तीय स्थिति दुरुस्त करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह कोष सरकार से स्वतंत्र होगा और एक अलग निवेशक के तौर पर काम करेगा।

कुछ राज्य बिजली का उचित मूल्य नहीं ले रहे

वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ राज्य बिजली का समुचित शुल्क नहीं ले रहे हैं। इसके कारण बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का वित्तीय स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जेटली ने कहा, "ये राज्य यह उम्मीद नहीं कर सकते कि सरकारी बैंक इन डिस्कॉम के घाटे की भरपाई कर देंगे।"

बिजली का उत्पादन समस्या नहीं

शुक्रवार को सिंगापुर सम्मेलन में अपने संबोधन के बाद सवाल-जवाब सत्र में जेटली ने कहा था कि देश की बिजली समस्या का कारण उत्पादन नहीं है, जो गत वर्ष जरूरत से अधिक था, बल्कि इस समस्या का कारण डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति है, जिसके कारण वे बिजली नहीं खरीद पा रही हैं। उन्होंने कहा, "इन डिस्कॉम से संबंधित राज्यों को सुधार करना होगा और साथ ही बिजली शुल्क बाजार मूल्य के बराबर कर यह सुधार करना होगा।"

पूंजी बाजार और संस्थानिक निवेशक सम्मेलन

जेटली सोमवार को एशिया पैसिफिक इनवेस्टर्स को-ऑपरेशन द्वारा आयोजित होने वाले पूंजी बाजार और संस्थानिक निवेशक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जेटली हांगकांग ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल और ग्रेटर चाइना चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ भी बैठक करेंगे। वह हांगकांग में वित्तीय क्षेत्र के निवेशकों और कोष प्रबंधकों के साथ भी कई अलग-अलग बैठक करेंगे। वह सोमवार को हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मिलेंगे तथा भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम शासनकाल में नहीं हुआ हिंदू धर्म पर हमला'

              PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

              आखिर जंग में जीती जमीन पाकिस्तान को क्यों लौटाई गई?

              30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश