1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इच्छाशक्ति से हर मसला सुलझा सकते हैं भारत-पाक: बासित

इच्छाशक्ति से हर मसला सुलझा सकते हैं भारत-पाक: बासित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2015 04:43 pm IST,  Updated : Jul 18, 2015 04:43 pm IST

नई दिल्‍ली: संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को सुधारने

इच्छाशक्ति से हर मसला...- India TV Hindi
इच्छाशक्ति से हर मसला सुलझा सकते हैं भारत-पाक: बासित

नई दिल्‍ली: संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों में 'इच्छा शक्ति' हो तो सभी आपसी मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं।

 

उन्होंने ईद के मौके पर यहां फतेहपुरी मस्जिद के इमाम से मिलने के बाद कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे और अगर दोनों पक्षों के पास इच्छाशक्ति हो तो कोई कारण नहीं है कि गरीबी, निरक्षरता और बीमारी जैसे हमारे मुद्दों का हल न हो।' बासित ने कहा, 'पाकिस्तान मुद्दों के हल के लिए संबंधों में सुधार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।' पाकिस्तानी उच्चायुक्त की यह टिप्पणी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं के कारण सीमा पर बढ़े तनाव के बीच आई है।

 

भारत ने अकारण गोलीबारी और सीमा पार आतंकवाद का 'करारा' जवाब देने की चेतावनी दी है। दोनों देश एक दूसरे पर अपने राजनयिकों एवं अधिकारियों को काम के लिए वीजा नहीं देने का आरोप लगाने के साथ 'वीजा लड़ाई' में भी उलझे हुए हैं। भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने उसके एक नौसिक अताशे समेत 12 अधिकारियों को वीजा नहीं दिया। वहीं, पाकिस्तान ने कहा कि उसने हाल में भारतीय अधिकारियों को काम के लिए कई वीजा जारी किए, लेकिन भारत ने ऐसा एक भी वीजा जारी नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश