1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार इराक के साथ

ISIS के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार इराक के साथ

 Written By: PTI
 Published : Jul 13, 2015 07:53 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 07:54 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता का तथा इसके मौजूदा संकट से उबरने के इसकी सरकार के प्रयासों का भारत मजबूती से समर्थन करता है। उन्होंने यह बात ऐसे

ISIS के खिलाफ लड़ाई में...- India TV Hindi
ISIS के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार इराक के साथ

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इराक की क्षेत्रीय अखंडता का तथा इसके मौजूदा संकट से उबरने के इसकी सरकार के प्रयासों का भारत मजबूती से समर्थन करता है। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही है जब इराक ISIS आतंकवादी संगठन से मुकाबला कर रहा है।

इराक के राष्ट्रीय दिवस की पूर्वसंध्या पर मुखर्जी ने इराक के राष्ट्रपति फुआद मासूम को भेजे संदेश में कहा कि भारत इस देश के साथ अपने करीबी और मित्रवत रिश्तों को अत्यधिक मूल्यवान मानता है। इराक से संबंध प्राचीन व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों और जनता के बीच संपर्कों पर आधारित हैं।

मुखर्जी ने संदेश में कहा, भारत इराक के मौजूदा संकट से उबरने में, उसकी राष्ट्रीय संप्रभुता को बनाये रखने में और उसकी क्षेत्रीय अखंडता को अक्षुण्ण रखने के उसके प्रयासों में वहां की जनता और सरकार का मजबूती से समर्थन करता है।

इराक इस समय ISIS के खिलाफ जंग लड़ रहा है और संकट का सामना कर रहा है। ISIS ने देश के कुछ मध्य पश्चिमी और पश्चिमी प्रांतों पर कब्जा कर रखा है। राजधानी बगदाद में कुछ जगहों को निशाना बनाने के प्रयास भी इस समूह की तरफ से किये गये हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, हम अपने दोनों महान राष्ट्रों की मजबूत प्रतिबद्धताओं को लेकर विश्वस्त हैं। हम दोनों देशों की जनता के परस्पर लाभ के लिए अपने द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देंगे और ये संबंध और मजबूत होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश