1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-मालदीव के बीच पहली बार शुरू होगी फेरी सेवा, आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर

भारत-मालदीव के बीच पहली बार शुरू होगी फेरी सेवा, आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2019 10:53 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 10:53 pm IST

भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिये एक फेरी सेवा शुरू करने पर शनिवार को सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने दोनों देशों के आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

India-Maldives will start ferry service for the first time- India TV Hindi
India-Maldives will start ferry service for the first time

माले: भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिये एक फेरी सेवा शुरू करने पर शनिवार को सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने दोनों देशों के आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने केरल के कोच्चि तथा मालदीव की राजधानी माले के बीच यात्री तथा माल ढोने वाली एक फेरी सेवा शुरू करने के लिये अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिये।

इस पहल से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसकी घोषणा मोदी की दो दिन की मालदीव यात्रा के दौरान की गयी। मोदी ने मालदीव की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं विशेष तौर पर खुश हूं कि हम दोनों देशों के बीच फेरी सेवा शुरू करने पर सहमत हुए हैं।’’ समुद्री मार्ग से यात्री एवं माल ढोने की सुविधा विकसित करने को लेकर दोनों पक्षों ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किये।

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि फेरी सेवा को लेकर मोदी और सोलेह के बीच चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला मौका है जब कोच्चि से माले तक यात्री एवं माल ढोने वाली फेरी सेवा शुरू कर भारत और मालदीव को सीधे तौर पर जोड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बुनियादी संरचना तैयार कर दोनों देशों के बीच संपर्क बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस संदर्भ में दोनों नेताओं ने संबंधित अधिकारियों को फेरी सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया।’’ उल्लेखनीय है कि दोबारा सत्ता में आने के बाद यह मोदी की पहली विदेश यात्रा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश