1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत, दक्षिण कोरिया रक्षा, सुरक्षा सहयोग बढ़ाएंगे : मोदी

भारत, दक्षिण कोरिया रक्षा, सुरक्षा सहयोग बढ़ाएंगे : मोदी

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 05:47 pm IST,  Updated : May 18, 2015 05:50 pm IST

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने भारत में विनिर्माण और रक्षा उपकरणों में निवेश करने के

भारत, दक्षिण कोरिया...- India TV Hindi
भारत, दक्षिण कोरिया रक्षा, सुरक्षा सहयोग को तैयार: मोदी

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने भारत में विनिर्माण और रक्षा उपकरणों में निवेश करने के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनियों का आह्वान किया। दोनों देशों ने दोहरे कराधान से बचाव सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे से चर्चा के बाद जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को, विशेष रूप से रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

मोदी ने कहा कि उन्हें और पार्क को हमारे 'मेक इन इंडिया' मिशन में भागीदारी हेतु कोरियाई कंपनियों के लिए व्यापक अवसर दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा, "रक्षा उपकरणों के अलावा, मैंने जहाज निर्माण (एलएनजी टैंकर सहित) जैसे क्षेत्रों में कोरियाई निवेश को आमंत्रित किया है।"

दोनों पक्ष संयुक्त कार्य समूह की स्थापना को लेकर भी सहमत हैं।

मोदी ने कहा, "कोरियाई कंपनियां एलएनजी टैंकरों के अधिग्रहण और निर्माण की भारतीय योजनाओं में शामिल होंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश