1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत, तुर्कमेनिस्तान के बीच रक्षा समेत 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत, तुर्कमेनिस्तान के बीच रक्षा समेत 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 10:17 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 10:21 pm IST

अशगाबात: भारत और तुर्कमेनिस्तान ने शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने

भारत, तुर्कमेनिस्तान...- India TV Hindi
भारत, तुर्कमेनिस्तान के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर

अशगाबात: भारत और तुर्कमेनिस्तान ने शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट में कहा, "प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत और तुर्कमेनिस्तान ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सात समझौते किए हैं।"

ये समझौते रक्षा, रासायनिक उत्पादों की आपूर्ति, विदेशी मामलों, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दवाई और पर्यटन क्षेत्र में किए गए हैं।

इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्दीमुहमदोव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश