1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में स्कूल की मरम्मत के लिए भारत देगा 10 लाख डॉलर

काबुल में स्कूल की मरम्मत के लिए भारत देगा 10 लाख डॉलर

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2016 07:30 pm IST,  Updated : May 21, 2016 07:56 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी में एक स्कूल की मरम्मत के लिए भारत सरकार अफगानिस्तान को 10 लाख डॉलर की मदद देगा। खामा प्रेस की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल हबीबिया हाई स्कूल के बिजली के ट्रांसफॉर्मरों को बदलने, इमारत की मरम्मत...

kabul- India TV Hindi
kabul

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी में एक स्कूल की मरम्मत के लिए भारत सरकार अफगानिस्तान को 10 लाख डॉलर की मदद देगा। खामा प्रेस की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल हबीबिया हाई स्कूल के बिजली के ट्रांसफॉर्मरों को बदलने, इमारत की मरम्मत तथा आधुनिकीकरण के लिए किया जाएगा।

काबुल स्थित भारतीय दूतावास के एक बयान के मुताबिक, "भारत हबीबिया हाई स्कूल को 10 वर्षो के दौरान 10 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।" अफगानिस्तान के सबसे बड़े स्कूलों में एक हबीबिया हाई स्कूल की स्थापना शाह हबीबुल्लाह ने सन् 1904 में की थी।

स्कूल की साल 2003 से 2006 के बीच मरम्मत की गई थी। मरम्मत की गई इमारत का उद्घाटन संयुक्त रूप से तत्कालीन राष्ट्रपति हामिद करजई तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश