1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बॉस की हत्या के जुर्म में सउदी अरब में भारतीय का सिर कलम

बॉस की हत्या के जुर्म में सउदी अरब में भारतीय का सिर कलम

 Written By: Agency
 Published : Apr 23, 2015 02:11 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 08:30 pm IST

रियाद: सउदी अरब में हत्या के जुर्म में दो लोगों का सिर कलम कर दिया गया जिसमें एक भारतीय था। सउदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा कि उनके देश की सरकार ने आज हत्या

सउदी अरब में भारतीय का...- India TV Hindi
सउदी अरब में भारतीय का सिर कलम

रियाद: सउदी अरब में हत्या के जुर्म में दो लोगों का सिर कलम कर दिया गया जिसमें एक भारतीय था। सउदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा कि उनके देश की सरकार ने आज हत्या के जुर्म में दो लोगों का सिर कलम कर दिया।

सरकारी सउदी प्रेस एजेंसी के जरिए सामने आए मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि सजदा अंसारी, जो पेशे से गड़ेरिया था, ने अपने सउदी बॉस को उस वक्त लूटा था जब वह सो रहा था और फिर उसे हथौड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

सउदी मातेर अल-रोवइली नाम के एक अन्य दोषी को अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के जुर्म में सजा दी गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश