1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अबू धाबी में भारतीय व्यक्ति हुआ मालामाल, जीती 18.65 करोड़ रुपये की लॉटरी

अबू धाबी में भारतीय व्यक्ति हुआ मालामाल, जीती 18.65 करोड़ रुपये की लॉटरी

 Reported By: PTI
 Published : Apr 04, 2019 07:02 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 07:02 pm IST

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की अबू धाबी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.65 करोड़ रुपये) की लॉटरी निकली है। बिग टिकट अबूधाबी लॉटरी में लगातार चौथी बार भारतीय का नंबर निकला है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की अबू धाबी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.65 करोड़ रुपये) की लॉटरी निकली है। बिग टिकट अबूधाबी लॉटरी में लगातार चौथी बार भारतीय का नंबर निकला है।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रविंद्र भुल्लर को ड्रॉ में विजेता घोषित किया गया है। यह ड्रॉ बुधवार को अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया।

हालांकि, भुल्लर उस वक्त मुंबई में थे इसलिए उन्हें तुरंत इसकी जानकारी नहीं दी जा सकी थी। उनकी बेटी ने आयाजकों को बताया कि वह मुंबई में है और उनसे एक हफ्ते बाद बात हो पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश