1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गजब! चींटियों ने लड़की के कान में बना लिया घर

गजब! चींटियों ने लड़की के कान में बना लिया घर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 04, 2016 01:24 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 01:24 pm IST

नई दिल्ली: भारत के गुजरात में रहने वाली श्रेया दारजी जो कि मात्र 12 साल की हैं डॉक्टर ने उनके कान से 1,000 चीटिंया निकाली हैं। उन्हें अगस्त 2015 से परेशानी होनी शुरू हुई जब

Shreya Darji- India TV Hindi
Shreya Darji

नई दिल्ली: भारत के गुजरात में रहने वाली श्रेया दारजी जो कि मात्र 12 साल की हैं डॉक्टर ने उनके कान से 1,000 चीटिंया निकाली हैं। उन्हें अगस्त 2015 से परेशानी होनी शुरू हुई जब उनके कान में लगातार खुजली होती थी। डॉक्टरों ने उसके कान से कुल मिलाकर 1,000 चीटिंयों को निकाला।

श्रेया के माता-पिता का कहना है कि हर रोज उसके कान से 10 जिंदा चीटिंया बाहर आती हैं। शुरूआत में उसके कान में खुजली लगती थी जब श्रेया के माता-पिता ने उसे अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने उसके कान में चीटियों को पाया। डॉक्टर ने उसके कान से 100 चीटियों को बाहर निकाला लेकिन मुश्किल की बात यह थी कि चीटियां लगातार बच्चे पैदा करे जा रही थी। श्रेया के माता पिता का कहना है कि उन्होंने आयुर्वेद से लेकर डॉक्टर तक सभी को दिखा लिया लेकिन उसके कान के अंदर की चीटियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।

गुजरात के सीनियर डॉक्टर जवाहर तलसानिया ने कहा कि हमने बच्ची के MRI और CT SCAN करके देक लिया है लेकिन हमें कोई भी अजीब चीज बच्ची के कान में नहीं दिखी। बच्ची को किसी प्रकार का कोई भी दर्द नहीं हो रहा था। ना ही उसके कान को कोई नुकसान पहुंचा है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची का परिवार भी स्वच्छ माहौल में रहता है इसलिए इसके लिए कोई भी दोषी नहीं है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा मामला हमने पहले कभी नहीं देखा है। डॉक्टर जवाहर का कहना है हमने चीटियें के मारने के लिए बच्ची के कान में दवाई भी डाली लेकिन चीटियां फिर भी लगातार बच्चे पैदा कर रही हैं।

बच्ची के पिता जिनकी टीवी ठीक करने की एक छोटी सी दुकान है उनका कहना है कि श्रेया स्कूल में बैठकर पढ़ती थी और उसके कान में चीटियां लगातार चलती रहती थी। उनका कहना है कि हम जो कुछ भी कर सकते ते हमने किया है। हम श्रेया को अच्छे से अच्छे डॉक्टर के पास लेकर गए है ल्किन कोई भी उसके कान को ठीक नहीं कर पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश