दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक लिफ्ट में एक भारतीय स्कूली छात्रा से कथित तौर पर एक पाकिस्तानी क्लर्क ने छेड़छाड़ की। गल्फ न्यूज के मुताबिक, पीड़िता स्कूल से घर लौटी थी जब 24 वर्षीय संदिग्ध ने उसे दुबई की उस इमारत की लिफ्ट में गलत तरीके से छुआ जिसमें वह रहती थी।
रिपोर्ट में कल कहा गया कि लिफ्ट जब उपर जाने लगी तो क्लर्क ने दूसरी मंजिल का बटन दबाया, उसने लड़की के नाम की पट्टी पकड़ ली और उसका नाम पढ़ने लगा लेकिन उसने खुद को तेजी से पीछे खींच लिया। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला पाकिस्तानी क्लर्क ने लड़की को जबर्दस्ती छूने की कोशिश की जिसके बाद लड़की अपने घर की तरफ भागी और अपने माता-पिता को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने पुलिस को बुलाया। खबर में पाकिस्तानी की पहचान नहीं बताई गई है।
खबर में कहा गया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उस पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी ने दुबई की निचली अदालत में खुद को बेकसूर बताया। छात्रा ने पुलिस के सामने आरोपी की पहचान की है।