1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एवरेस्ट पर गई भारतीय पर्वतारोही की जान, दो लापता

एवरेस्ट पर गई भारतीय पर्वतारोही की जान, दो लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 06:59 pm IST,  Updated : May 23, 2016 07:00 pm IST

माउंट एवरेस्ट पर एक और भारतीय पवर्तारोही मृत अवस्था में मिला है, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं।

kathmandu- India TV Hindi
kathmandu

काठमांडू: हाल  ही में 43 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की उस समय मौत हो गई थी जब वह नेपाल में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी चोटी माउंट धौलागिरि से उतर रहा था। वहीं दूसरी ओर माउंट एवरेस्ट पर एक और भारतीय पवर्तारोही मृत अवस्था में मिला है, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। माना जा रहा है कि तीनों पश्चिम बंगाल के हैं। सोलुखुंबु जिले के मुख्य जिलाधिकारी ने बताया कि, "सुभाष पॉल रविवार रात एवरेस्ट क्षेत्र में चौथे और तीसरे शिविर के बीच मृत पाए गए थे, जबकि परेश चंद्र नाथ और गौतम घोष अब भी लापता हैं।" सुभाष पाल उन पांच भारतीय पवर्तारोहियों में शामिल थे, जो शनिवार को लापता हो गए थे।

शर्मा ने कहा, "एक पर्वतारोही को बचा लिया गया है, जबकि एक महिला पर्वतारोही को इलाज के लिए विमान से काठमांडू लाया गया है।" सूत्रों के मुताबिक, "पर्वतारोही की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। उन्हें ऊंचाई से समस्या हुई थी।" भारतीय महिला पर्वतारोही सुनीता हजारे को इलाज के लिए रविवार को विमान से काठमांडू लाया गया था। पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लापता भारतीयों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि वे सभी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के हैं। शेरपाओं और खोजी दस्तों को लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिए लगाया गया है। पाल की मौत के बाद पर्वतारोहण के इस मौसम में एवरेस्ट पर मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले एक डच और एक ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही की भी एवरेस्ट पर मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश