1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भारतीय पर्यटक बस में आगजनी

नेपाल में भारतीय पर्यटक बस में आगजनी

 Written By: PTI
 Published : Nov 30, 2015 07:04 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 07:04 pm IST

काठमांडो: पश्चिमी नेपाल के पोखरा शहर में अज्ञात लोगों के एक समूह ने एक भारतीय पर्यटक बस में आग लगा दी। बस में कल रात आग लगायी गयी। बस में भारतीय नंबर प्लेट लगा हुआ

नेपाल में भारतीय...- India TV Hindi
नेपाल में भारतीय पर्यटक बस में आगजनी

काठमांडो: पश्चिमी नेपाल के पोखरा शहर में अज्ञात लोगों के एक समूह ने एक भारतीय पर्यटक बस में आग लगा दी। बस में कल रात आग लगायी गयी। बस में भारतीय नंबर प्लेट लगा हुआ था। जब बस में आग लगायी गयी तब उसमें कोई नहीं था।

कल ही नेत्रबिक्रम चांद के नेतृत्व में सीपीएन-माओवादी ने भारत द्वारा नेपाल के साथ व्यापार बिंदुओं की नाकाबंदी के विरोध में देश भर में आम हड़ताल बुलायी थी। कल की हड़ताल के दौरान भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी गयी थी हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया था। मनोरंजन चैनलों पर ऐसी कोई रोक नहीं लगी थी।

भारतीय मूल के मधेसी लोगों द्वारा नेपाल-भारत के पास जारी नाकाबंदी के बावजूद नेपाल में भारतीय मनोरंजन टीवी के कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हैं। यूसीपीएन-माओवादी से अलग हुए सीपीएन-माओवादी धड़े ने नेपाल में भारतीय टीवी चैनलों पर रोक लगाने की घोषणा की थी जिसके बाद ये प्रतिबंध लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश