1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया में मोदी के स्वागत तैयारियों में जुटा भारतीय समुदाय

मलेशिया में मोदी के स्वागत तैयारियों में जुटा भारतीय समुदाय

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2015 02:40 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 02:43 pm IST

कुआलालम्पुर: मलेशिया में खासकर प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वेलकम पार्टनर्स के रूप में दर्ज मलेशिया में

मलेशिया में PM मोदी के...- India TV Hindi
मलेशिया में PM मोदी के स्वागत तैयारियों में जुटे भारतीय

कुआलालम्पुर: मलेशिया में खासकर प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

वेलकम पार्टनर्स के रूप में दर्ज मलेशिया में 90 सांस्कृतिक एवं सामुदायिक संगठनों द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में 10,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

मोदी मलेशिया इंटरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में सभा को संबोधित करेंगे।

वेलकम पार्टनर्स के अध्यक्ष और भारतीय मूल के कारोबारी किशु तिर्थराय ने कहा कि यह मोदी की मलेशिया की पहली यात्रा है और भारतीय समुदाय विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता की इस महत्वपूर्ण यात्रा को यादगार बनाना चाहता है।

मोदी आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों के लिए 21 नवंबर को यहां आएंगे।

किशु ने कहा, दोपहर बाद के कार्यक्रम के पहले भाग में एक सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें मलेशिया और भारत की समृद्ध संस्कृति को पेश किया जाएगा।

किशु ने कहा, मोदी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के समापन के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। उनकी यात्रा मलेशिया और भारत से निकट संबंधों को और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा, मलेशियाई सरकार द्वारा आयोजित समारोह भारत और मलेशिया के कारोबारियों को दोनों देशों में कई निवेश अवसरों पर विचार विमर्श करने का एक अच्छा मौका मुहैया कराएंगे।

किशु ने कहा, ऐसी उम्मीद है कि मोदी का संबोधन आगामी वषो की भारत की झलक पेश करेगा।

मलेशिया की दो करोड़ 80 लाख की जनसंख्या में आठ प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं जिनमें अधिकतर तमिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश