1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-पाक के विदेश सचिव अगले 6 महीनों के लिए वार्ता का खाका तैयार करेंगे: अजीज

भारत-पाक के विदेश सचिव अगले 6 महीनों के लिए वार्ता का खाका तैयार करेंगे: अजीज

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2016 09:19 pm IST,  Updated : Jan 03, 2016 09:19 pm IST

इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार दिखने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों देशों के विदेश सचिव द्विपक्षीय संपर्क को आगे ले जाने के लिए अगले छह महीने की वार्ताओं का

sartaj aziz- India TV Hindi
sartaj aziz

इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार दिखने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों देशों के विदेश सचिव द्विपक्षीय संपर्क को आगे ले जाने के लिए अगले छह महीने की वार्ताओं का खाका तैयार करने वास्ते 15 जनवरी को बैठक करेंगे।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने रेडियो पाकिस्तान पर कहा कि पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को बहाल करने और भारत के साथ संबंधों को बेहतर करने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिव अगले छह महीने के लिए द्विपक्षीय व्यापक वार्ता का खाका तैयार करने के लिए यहां 15 जनवरी को बैठक करेंगे। अजीज ने कहा कि वार्ता में कश्मीर, सियाचिन और पानी सहित सभी मुद्दे शामिल होंगे। शांतिपूर्ण पड़ोस की नीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसने आखिरकार हमें लाभ पहुंचाया है क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के साथ संबंधों में सुधार दिख रहा है।

अजीज ने कहा कि आर्थिक संबंध में नयी जान फूंकना, शांतिपूर्ण पड़ोस और अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की पाकिस्तान की विदेशी नीति का मूल तत्व है। पंजाब के पठानकोट में एक वायुसेना ठिकाने पर कल हुए पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बाद अजीज की टिप्पणी आई है।

पाकिस्तान ने पठानकोट आतंकी हमले की निंदा की है और कहा कि हाल के उच्च स्तरीय संपर्कों के दौरान सद्भावना बनी है। आतंकवाद से निपटने में भारत के साथ साझेदारी के प्रति यह प्रतिबद्ध रहेगा। संबंधों को बेहतर करने के लक्ष्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बगैर किसी कार्यक्रम के पाकिस्तान की यात्रा करने और अपने पाक समकक्ष नवाज शरीफ से मिलने के महज एक हफ्ते बाद यह हमला हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश