1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया : ज्वालामुखी में विस्फोट, हवाईअड्डा बंद

इंडोनेशिया : ज्वालामुखी में विस्फोट, हवाईअड्डा बंद

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 06:24 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 12:07 pm IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के टर्नेट द्वीप पर गुरुवार को माउंट गामालामा ज्वालामुखी में विस्फोट से उसके घरेलू सुल्तान बाबुल्ला हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा। परिवह मंत्रालय के प्रवक्ता जे.ए. बराता ने कहा, "माउंट गामालामा ज्वालामुखी में

इंडोनेशिया :...- India TV Hindi
इंडोनेशिया : ज्वालामुखी में विस्फोट, हवाईअड्डा बंद

जकार्ता: इंडोनेशिया के टर्नेट द्वीप पर गुरुवार को माउंट गामालामा ज्वालामुखी में विस्फोट से उसके घरेलू सुल्तान बाबुल्ला हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा। परिवह मंत्रालय के प्रवक्ता जे.ए. बराता ने कहा, "माउंट गामालामा ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद सुबह 10 बजे इसे बंद कर दिया गया।" जकार्ता पोस्ट के मुताबिक, बराता ने कहा कि मौसम में सुधार आने के बाद ही हवाईअड्डे को दोबारा खोला जाएगा।

माउंट गामालामा में विस्फोट के बाद आसमान में लगभग 1500 मीटर तक राख के गहरे बादल छा गए। बीते बुधवार से अब तक कम से कम 90 छोटे विस्फोट हो चुके हैं। इस ज्वालामुखी में अंतिम विस्फोट दिसंबर 2014 में हुआ था। इस विस्फोट के कारण टर्नेट में आर्थिक गतिविधियां थम गई थीं और ज्वालामुखी के राख के कारण दो सप्ताह तक हवाईअड्डे को बंद रखना पड़ा था। देश के जावा द्वीप में सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक माउंट राउंग में विस्फोट के कारण देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में गुरुवार को हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा था। राउंग से निकलने वाली राख के कारण बाली के देनपासर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को बीते सप्ताह दो बार बंद करना पड़ा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश