1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने 5 जहाजों में भरकर 450 टन खाने का सामान कतर भेजा

ईरान ने 5 जहाजों में भरकर 450 टन खाने का सामान कतर भेजा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Jun 11, 2017 08:26 pm IST

ईरान की सरकारी विमानन कंपनी ने बताया कि देश ने कतर को 5 विमानों में भरकर भोजन भेजा है। खाड़ी देशों के कतर के साथ हवाई और अन्य परिवहन संपर्क बंद कर करने के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

तेहरान: ईरान की सरकारी विमानन कंपनी ने बताया कि देश ने कतर को 5 विमानों में भरकर भोजन भेजा है। खाड़ी देशों के कतर के साथ हवाई और अन्य परिवहन संपर्क बंद कर करने के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है।

ईरान एयर के प्रवक्ता शाहरोख नुशराबादी ने रविवार को बताया, ‘अभी तक कच्ची खाद्य सामग्री जैसे कि फल और सब्जियां लेकर 5 विमान कतर भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य विमान आज भेजा जा रहा है। प्रत्येक विमान में 90 टन सामान था।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘जब तक मांग रहेगी, हम आपूर्ति करते रहेंगे।’ हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि यह सामान सहायता है या कतर ने आयात किया है।

तस्निम समाचार संवाद समिति ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि ईरानी बंदरगाह से 350 टन खाद्यान्न के साथ 3 जहाज कतर रवाना होने वाले हैं। ईरान का दयार बंदरगाह कतर के सबसे नजदीक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश