1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में आईएस के खिलाफ अभियान तेज

इराक में आईएस के खिलाफ अभियान तेज

 Written By: IANS
 Published : Jul 13, 2015 03:37 pm IST,  Updated : Jul 13, 2015 03:37 pm IST

बगदाद: इराक के अनबर प्रांत को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए सोमवार को बड़ा अभियान शुरू किया गया। आईएस ने पिछले साल इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था। टीवी

इराक में आईएस के खिलाफ...- India TV Hindi
इराक में आईएस के खिलाफ अभियान तेज

बगदाद: इराक के अनबर प्रांत को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए सोमवार को बड़ा अभियान शुरू किया गया। आईएस ने पिछले साल इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था। टीवी के मुताबिक, इराक जॉइंट ऑपरेशंस कमांड के प्रवक्ता ने टेलीविजन पर जारी बयान में कहा, "अनबर प्रांत को मुक्त कराने के लिए सुबह अभियान शुरू किया गया।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल और सहयोगी शिया मिलीशिया (हशद शाबी), सुन्नी कबायली तथा संघीय पुलिस बल पूर्व नियोजित योजना के तहत लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। इराकी सुरक्षा बल तथा मिलीशिया कई महीने से अनबर प्रांत के प्रमुख शहरों को आईएस के नियंत्रण से मुक्त करने लिए संघर्षरत हैं, क्योंकि आईएस ने प्रांत के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया है और वह बगदाद की तरफ बढ़ रहा हैं, लेकिन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के कारण उसे पीछे भी जाना पड़ा है। इराक में जून 2014 से सुरक्षा के हालात लगातार तब से बिगड़ रहे हैं, जब से आईएस तथा इराकी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष शुरू हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश