बगदाद: इराक ने अलजजीरा मीडिया नेटवर्क का बागदाद ब्यूरो बंद कर दिया है और इसके पत्रकारों पर देश से रिपोर्टिग करने पर रोक लगा दी है। अलजजीरा को बुधवार को भेजे गए पत्र में कम्यूनिकेशन एंड मीडिया कमीशन (सीएमसी) ने कहा है कि वह अलजजीरा को इराक में संचालन के लिए दिया गया लाइसेंस आचरण की आधिकारिक संहिता और प्रसारण नियम और नियमन के उल्लंघन को लेकर रद्द किया जाता है। नेटवर्क ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह यह हैरान और घबरानेवाला निर्णय है। लेकिन उसने इराक का कवरेज जारी रखने का वादा किया।
अलजजीरा ने कहा एडिटोरियल एथिक्स का करते हैं पालन
अलजजीरा ने एक बयान जारी कर कहा, "अलजजीरा इराक के वर्तमान मामलों के कवरेज को लेकर अपनी संपादकीय सिद्धांतों को लेकर प्रतिबद्ध है। यह अपने कवरेज और कार्यक्रम में नैतिकता के सिद्धांतों का पालन करता है। यह अपनी शुरुआत से ही व्यवसाय के उच्च वैश्विक मानदंडों का पालन करता रहा है।"
अलजजीरा को उम्मीद, बगदाद ब्यूरो फिर होगा
नेटवर्क ने अपने न्यूज कवरेज और कार्यक्रम में पेशेवर पत्रकारिता के किसी भी मानक के उल्लंघन से इन्कार किया। इसमें कहा गया, "नेटवर्क को उम्मीद है कि बगदाद ब्यूरो का संचालन फिर से शुरू होगा, क्योंकि इराकी संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता की भावना है।"