1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराकी सेना ने गलती से बगदाद पर बरसाए बम, 7 मरे

इराकी सेना ने गलती से बगदाद पर बरसाए बम, 7 मरे

 Written By: IANS
 Published : Jul 06, 2015 06:40 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 07:13 pm IST

बगदाद: इराक की राजधानी में सोमवार को एक युद्धक विमान द्वारा गलती से एक रिहायशी इलाके में गिराए गए बम की चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ

इराकी सेना ने गलती से...- India TV Hindi
इराकी सेना ने गलती से बगदाद पर बरसाए बम, 7 मरे

बगदाद: इराक की राजधानी में सोमवार को एक युद्धक विमान द्वारा गलती से एक रिहायशी इलाके में गिराए गए बम की चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इराक के एक युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्व बगदाद के नेईरिया जिले में बम गिराया, जिसके कारण छह घर तबाह हो गए, जबकि आसपास की कई इमारतों और कारों को नुकसान पहुंचा।

इराक के युद्धक विमानों द्वारा यह बमबारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए की जा रही है। उधर, दक्षिणी बगदाद के जुबौर इलाके में एक तलाशी अभियान के दौरान एक बम विस्फोट में दो सैनिक मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश