1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराकी बलों ने आईएस के कब्जे वाले फलूजा में प्रवेश किया

इराकी बलों ने आईएस के कब्जे वाले फलूजा में प्रवेश किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 11:47 pm IST,  Updated : May 30, 2016 11:47 pm IST

बगदाद: इराकी बलों ने जिहादी गढ़ फलूजा पर अपना कब्जा करने के लिए सप्ताह भर से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज तीन दिशाओं से इस शहर में प्रवेश किया। यह शहर 2014 में

Iraqi forces- India TV Hindi
Iraqi forces

बगदाद: इराकी बलों ने जिहादी गढ़ फलूजा पर अपना कब्जा करने के लिए सप्ताह भर से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज तीन दिशाओं से इस शहर में प्रवेश किया। यह शहर 2014 में सरकार के नियंत्रण से निकल गया था जिस पर फिर से कब्जा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा। वहीं, पड़ोसी सीरिया में भी लड़ाई तेज हो गई है।

कमांडरों ने बताया कि एलिट आतंकवाद रोधी सेवा :सीटीएस : के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने फलुजा में प्रवेश किया। सीटीएस इराक की सर्वश्रेष्ठ रूप से प्रशिक्षित और सर्वाधिक माहिर लड़ाका इकाई है। अभियान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अब्देलवहाब अल सादी ने बताया कि इराकी बल ने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन, इराक वायुसेना और सेना उड्डयन के लड़ाकू विमानों की सहायता से तथा तोपखाना और टैंकों की मदद से फलुजा में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया, सीटीएस बलों, अनबर :प्रांतीय: पुलिस और इराकी सेना ने सुबह करीब चार बजे तीन दिशाओं से फलुजा में प्रवेश करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि दाएश :आईएस का अरबी नाम: की ओर से प्रतिरोध हुआ। सीटीएस प्रवक्ता सबाह अल नोरमन ने कहा, हमने फलूजा में घुसने के लिए आज सुबह अपना अभियान शुरू किया।

हफ्ते भर से चल रहा अभियान अब तक फलूजा के आसपास के गांवों और ग्रामीण इलाकों को फिर से कब्जे में लेने पर केंद्रित था। फलूजा शहर बगदाद से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में है। शहर पर धावा बोले जाने से पहले केवल कुछ सौ परिवार ही शहर से बाहर निकलने में सफल रहे। अनुमान है कि करीब 50 हजार लोग वहां फंसे हुए हैं जिससे इस बात की आशंका है कि आईएस के आतंकी इन लोगों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। फलूजा आईएस के कब्जे वाले दो बड़े नगरीय क्षेत्रों में से एक है। आईएस के कब्जे वाला दूसरा बड़ा शहरी क्षेत्र मोसुल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश