1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिक्की के बाद बिस्किट घोटाले में फंसी पंकजा मुंडे

चिक्की के बाद बिस्किट घोटाले में फंसी पंकजा मुंडे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2015 09:00 am IST,  Updated : Jul 23, 2015 09:02 am IST

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे नए विवाद में घिरती नज़र आ रही हैं। चिक्की घोटाले में फंसी पंकजा मुंडे पर नया आरोप लगा है कि बिना ई-टेंडरिंग के 5 करोड़ रुपए के

चिक्की के बाद बिस्किट...- India TV Hindi
चिक्की के बाद बिस्किट घोटाले में फंसी पंकजा मुंडे

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे नए विवाद में घिरती नज़र आ रही हैं। चिक्की घोटाले में फंसी पंकजा मुंडे पर नया आरोप लगा है कि बिना ई-टेंडरिंग के 5 करोड़ रुपए के बिस्किट के कॉन्ट्रैक्ट उनके डिपार्टमेंट ने दे दिए। यह कॉन्ट्रैक्ट पुणे की गोवर्धन आयुरफर्मा नाम की उस कंपनी को दिया गया जिसका लाइसेंस बहुत पहले एक्सपायर हो गया था। कॉन्ट्रैक्ट देते वक्त तक कंपनी ने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया था इसलिए विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला:

आंगनबाड़ी के महिला-बच्चों के लिए पौष्टिक बिस्किट बनाने का ठेका गोवर्धन आयुरफार्मा को देते वक्त नियमों की जमकर अनदेखी की गई। बिना लाइसेंस के बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी पर FDA ने छापा डालकर सारा माल जब्त कर लिया है।

FDA के असिस्टेंट कमिश्नर ऋषिकांत केकरे ने कहा कि कंपनी का लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ था इसलिए विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले पंकजा का नाम 206 करोड़ रुपए के चिक्की घोटाले में सामने आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत