1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष IS आतंकवादी की मौत

अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष IS आतंकवादी की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 08:38 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 08:39 pm IST

काबुल: अमेरिकी ड्रोन हमले में पूर्व तालिबान आतंकवादी और पाकिस्तान, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का नेता रह चुका हाफिज सईद खान मारा गया। खामा प्रेस की एक रपट में कहा गया है कि सईद,

अमेरिकी ड्रोन हमले...- India TV Hindi
अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष IS आतंकवादी की मौत

काबुल: अमेरिकी ड्रोन हमले में पूर्व तालिबान आतंकवादी और पाकिस्तान, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का नेता रह चुका हाफिज सईद खान मारा गया।

खामा प्रेस की एक रपट में कहा गया है कि सईद, अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक परिसर पर किए गए ड्रोन हमले में मारा गया। सईद के अलावा 29 अन्य आतंकवादी भी इस हमले में मारे गए।

अफगानिस्तान में आईएस के नेताओं को निशाना बनाने के लिए पिछले तीन दिनों के दौरान किया गया यह दूसरा ड्रोन हमला था।

सप्ताह के प्रारंभ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पूर्व प्रवक्ता शाहिदुल्ला शाहिद भी इसी प्रांत में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। शाहिद कुछ समय पूर्व आईएस से अलग हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश