1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सेक्स गुलामी ना करने पर ISIS ने 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

सेक्स गुलामी ना करने पर ISIS ने 19 लड़कियों को जिंदा जलाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 08:02 pm IST

ISIS आतंकवादियों ने 19 यजीदी लड़कियों को पिंजरे में बंद करके जिंदा जला दिया। एक न्यूज साइट की रिपोर्ट के अनुसार, इन लड़कियों ने सेक्स गुलाम बनने से इनकार कर दिया था।

isis- India TV Hindi
isis

मोसुल: ISIS आतंकियों का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में ISIS ने कुछ ऐसा किया जिससे आप चौंक जाएंगे। ISIS आतंकवादियों ने 19 यजीदी लड़कियों को पिंजरे में बंद करके जिंदा जला दिया। एक न्यूज साइट की रिपोर्ट के अनुसार, इन लड़कियों ने सेक्स गुलाम बनने से इनकार कर दिया था।

लड़कियों को मिली सेक्स से इनकार करने की सजा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीते गुरुवार को मोसुल में भारी भीड़ के सामने इन लड़कियों को आग लगा दी गई। मीडिया कार्यकर्ता अबदुल्ला-अल-माल्ला ने बताया कि, ' वे लोग उन्हें ISIS आतंकवादियों के साथ सेक्स से इनकार करने की सजा दे रहे थे। 19 लड़कियों को सैकड़ों लोगों के सामने जलाकर मार डाला गया और इस जुल्म को देखते रहने के अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता था।

2014 में ISIS ने बनाया था 3000 से ज्यादा लड़कियों को सेक्स गुलाम
गौरतलब है कि अगस्त 2014 में ISIS ने उत्तरी इराक के सिंजर इलाके में कब्जा करने के बाद 3000 से भी ज्यादा यजीदी लड़कियों को सेक्स गुलाम बना लिया था। यहां से करीब 400000 लोगों ने इराक के कुर्दिस्तान प्रांत के दोहक और इरबिल में पलायन किया था। कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, ISIS ने लगभग 1800 अगवा की गईं औरतों और लड़कियों को इराक और सीरिया में पकड़ रखा है। ISIS ने 2014 में मोसुल पर कब्जा कर उसे इराक और सीरिया तक फैले स्वात इलाके में अपनी खिलाफत की राजधानी बना लिया था।

इराकी सेना ने अपने शिया सैन्य बलों और अमेरिका समर्थित गठबंधन सेना के हवाई हमलों की मदद से गत 24 मार्च को ISIS के कब्जे से मोसुल को छुड़ाने के लिए आक्रामक अभियान छेड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश