1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने एशिया से चुने सबसे ज्यादा लड़ाके

ISIS ने एशिया से चुने सबसे ज्यादा लड़ाके

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2016 06:44 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 06:45 pm IST

रविवार को सिंगापुर सरकार ने कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने एशियाई देशों से अलकायदा के मुकाबले अधिक आतंकवादियों की भर्तियां की हैं।

isis- India TV Hindi
isis

सिंगापुर: रविवार को सिंगापुर सरकार ने कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने एशियाई देशों से अलकायदा के मुकाबले अधिक आतंकवादियों की भर्तियां की हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के रक्षा मंत्री नंग इंग हेन ने 15वें शांगरी-ला संवाद में कहा, "पिछले केवल तीन वर्षो में आईएस ने एशियाई देशों से अलकायदा द्वारा पिछले दशकभर में की गई भर्तियों के मुकाबले अधिक समर्थकों और आतंकवादियों की भर्तियां की हैं। उसने इराक और सीरिया में 1,000 से अधिक आतंकवादियों की भर्तियां की।"

मंत्री ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया लौटने वाले आतंकवादियों का 'जिहाद' पर मध्य-पूर्व में सक्रिय आईएस के साथ वैचारिक संपर्क बना रहा। हेन ने यह भी कहा कि इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जंग का मतलब इस्लाम के खिलाफ लड़ाई से कतई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आतंकवादी संगठनों ने अधिक परिष्कृत रणनीतियां तैयार कर ली हैं और उनके पास अधिकतम नुकसान पहुंचाने वाले हमलों को अंजाम देने की क्षमता भी बढ़ गई है। ऐसे में यदि देश साथ मिलकर इनका मुकाबला नहीं करते हैं तो क्षेत्र में अस्थिर हालात पैदा हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "विभिन्न देशों की सेना सहित सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से और साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। हमें संयुक्त कार्रवाई के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए और खुफिया व निगरानी तंत्र को मजबूत करना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश