1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईएस जिहादियों ने सीरिया के प्रमुख शहर पर किया कब्जा: मानवाधिकार संस्था

आईएस जिहादियों ने सीरिया के प्रमुख शहर पर किया कब्जा: मानवाधिकार संस्था

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2015 12:47 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 12:47 pm IST

बेरूत: इस्लामिक स्टेट के जिहादियों ने मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में एक प्रमुख शहर पर रातभर में कब्जा जमा लिया। इससे पहले इन जिहादियों की राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार बलों के साथ भीषण

आईएस जिहादियों ने...- India TV Hindi
आईएस जिहादियों ने सीरिया के प्रमुख शहर पर किया कब्जा

बेरूत: इस्लामिक स्टेट के जिहादियों ने मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में एक प्रमुख शहर पर रातभर में कब्जा जमा लिया। इससे पहले इन जिहादियों की राष्ट्रपति बशर अल-असद के वफादार बलों के साथ भीषण झड़पें हुई थीं। ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, एक हिंसक समूह ने यह हमला कल सुबह शुरू किया। तीन आत्मघाती बम हमलावरों ने शहर के प्रवेश द्वार पर बने शासन समर्थित नाकों को निशाना बनाया।

ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा, आईएस ने शासन समर्थक बलों और वफादार लड़ाकों के साथ हिंसक झड़पों के बाद होम्स के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित अल-कारयातेन शहर पर कब्जा कर लिया। अब्देल रहमान ने कहा कि शासन समर्थक कुल 37 सैनिक और वफादार लड़ाके मारे गए जबकि आईएस के 23 आतंकी भी मारे गए।

उन्होंने कहा कि यह शहर अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह प्राचीन शहर पाल्मायरा को जोड़ने वाली सड़क के किनारे है। आईएस आतंकियों ने पाल्मायरा पर दमिश्क प्रांत के कलामन के साथ मई से कब्जा जमाया हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश