1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS ने सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया

ISIS ने सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 08:26 pm IST

आतंकी संगठन ISIS (आईएस) ने दक्षिणी सीरिया में एक सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया।

isis- India TV Hindi
isis

दमिश्क: आतंकी संगठन ISIS (आईएस) ने दक्षिणी सीरिया में एक सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया। सीरिया में कार्यरत ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि दक्षिणी प्रांत स्वाईदा में खिलखिलेह वायुसेना अड्डे के निकट युद्धक विमान को निशाना बनाया गया।

संस्था ने कहा कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उसका पायलट बच निकला और सरकार नियंत्रित स्वाईदा के ग्रामीण इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहा। आईएस ने एक बयान में स्वाईदा में सीरिया के युद्धक विमान को मार गिराने की पुष्टि की। बीते सप्ताह, अल-कायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट ने अलेप्पो में एक सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया था।

हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, आईएस ने नुसरा फ्रंट के आतंकवादियों के साथ लड़ाई के बाद दमिश्क के दक्षिण में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के यरमौक शिविर पर लगभग नियंत्रण कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश