1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. OMG ! सैकड़ों लोगों के सामने, आतंकी ने आखिर क्‍यों कर दिया मां का कत्‍ल ?

OMG ! सैकड़ों लोगों के सामने, आतंकी ने आखिर क्‍यों कर दिया मां का कत्‍ल ?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2016 07:38 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 07:38 pm IST

लंदन: पूरी दुनिया में आंतक फैलाने वाला इस्लामिक स्टेट एक बार फिर चरम पर है इस्लामिक स्टेट का आतंक और अत्यचार लगातार लोगों पर बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में इस्लामिक स्टेट के

isis- India TV Hindi
isis

लंदन: पूरी दुनिया में आंतक फैलाने वाला इस्लामिक स्टेट एक बार फिर चरम पर है इस्लामिक स्टेट का आतंक और अत्यचार लगातार लोगों पर बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य ने अपनी मां को मौत के घाट सिर्फ इसलिए उतारा क्योंकि उसकी मां ने उसे इस संगठन को छोड़ने के लिए कहा था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस लड़के का नाम अली सर्क है और इसकी उम्र मात्र 21 वर्ष है ।

 मां बेटे में जमकर हुई बहस,मां ने isis छोड़ने के लिए कहा

गोली  मारने से पहले दोनो मां बेटे में जमकर बहस हुई थी। अली की मां ने उसे isis छोड़ने की सलाह दी और कहा कि अमेरिका इस समूह को तहस नहस कर देगा। इसके बार आतंकी बेटे ने अपनी मां की यह बात अली ने isis के मुखिया को बताया,जिसके बाद आईएस के कमांडर  ने उसकी मां को मौत के घाअ उतारने का फरमान सुनाया और कासिम को आदेश दिया वह मां को मार डाले।इस आदेश के बाद कासिम ने सैकड़ों लोगों की भीड के सामने अपनी मां को गोली मार दी जिस पोस्ट ऑफिस में अली की मां काम करती थी उसी के बाहर भीड़ के सामने अली ने अपनी मां के सिर पर गोली मारी।

इससे पहले भी ISIS के कईं सदस्य ऐसा कर चुके हैं ISIS लगातार युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा है कुछ समय पहले फ्रांस से ISIS में शामिल होने के लिए महिलाओं की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। एक रिपोर्ट की माने तो 2015 में ISIS में फ्रांस से 164 लोग शामिल हुए थे अब इनकी संख्या बढ़कर 600 हो गई है। इराक लगातार ISIS पर हमला कर रहा है। तथा अमेरिका ने भी ISIS के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश