1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने लखवी की रिहाई पर नाराजगी जताई

इजरायल ने लखवी की रिहाई पर नाराजगी जताई

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2015 01:35 pm IST,  Updated : Apr 11, 2015 01:36 pm IST

नई दिल्ली: इजराइल ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरानी और नाराजगी जताई है। इजराइल ने इसे आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के अंतर्राष्ट्रीय

- India TV Hindi

नई दिल्ली: इजराइल ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरानी और नाराजगी जताई है। इजराइल ने इसे आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

इजराइली राजदूत डेनियल कारमन ने शनिवार को एक बयान में कहा, "इजराइल, मुंबई हमलों के मास्टमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर हैरान हो निराश है। उस घातक हमले में यहूदी सेंटर-नरीमन हाउस में इजराइली नागरिकों को भी शिकार बनाया गया था। यह रिहाई आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें इजराइल और भारत करीबी साझेदार हैं।"

लखवी की रिहाई पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और कहा था कि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए 'सबसे नकारात्मक कदम' है।

जियो टीवी ने शुक्रवार को अपनी रपट में बताया था कि लखवी को रावलपिंडी की अदियाला जेल से आधीरात को रिहा किया गया था। उसकी रिहाई से पहले जेल अधिकारियों या लखवी के संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) ने रिहाई से संबंधित कोई घोषणा नहीं की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश