1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्राइल ने फलस्तीन की ओर से रॉकेट हमले के बाद गाजा को निशाना बनाया

इस्राइल ने फलस्तीन की ओर से रॉकेट हमले के बाद गाजा को निशाना बनाया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2015 04:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 04:54 pm IST

यरूशलम: फलस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइली सेना ने आज सुबह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की। इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि रात में दक्षिणी

इस्राइल ने गाजा को...- India TV Hindi
इस्राइल ने गाजा को निशाना बनाया

यरूशलम: फलस्तीन की ओर से रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइली सेना ने आज सुबह गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की। इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि रात में दक्षिणी इस्राइल में नागरिकों को निशाना बनाकर गाजा पट्टी से एक रॉकेट दागा गया। रॉकेट अशकेलोन शहर के नजदीक एक खुले मैदान में गिरा।

इससे कोई हताहत नहीं हुआ। बयान में कहा गया कि इस हमले के जवाब में इस्राइली वायु सेना के विमानों ने गाजा पट्टी में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सुरक्षाबलों ने बयान में कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश