जेरुशलम: इस्राइली सेना ने बुधवार सुबह एक फिलिस्तीनी लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया। इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि लड़की ने वेस्ट बैंक चौकी के पास एक इस्राइली पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में इस्राइली रक्षा मंत्रालय ने शुरुआती रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि लड़की के पास कोई हथियार नहीं था। लड़की की स्थिति को लेकर परस्पर विरोधी रिपोर्ट आ रही हैं। स्थानीय मीडिया ने लड़की हालत गंभीर बताई है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चेकपॉइंट को संचालित करने वाले सुरक्षा मंत्रालय के एक नोटिस के मुताबिक, लड़की एलियाहू चेकपॉइंट के पास चहलकदमी कर रही थी जो कलकिलया शहर के पास गाड़ियों की एक क्रॉसिंग है। मंत्रालय ने बताया, ‘सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को रुकने के लिए कहा और हवा में चेतावनी के लिए गोलियां भी चलाईं। लड़की ने अपने हाथ अपने कपड़ों में छुपा लिए थे और वह लगातार चलती जा रही थी, उसे रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने उसके पैर में गोली मार दी।’ गोली लगने से लड़की घायल होकर वहीं गिर पड़ी।
इस घटना के एक दिन पहले भी इस्राइली सुरक्षा बलों ने हेब्रोन के पास सैनिकों कथित रूप से चाकू से हमला करने पर एक 16 वर्षीय फिलीस्तीनी किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हेब्रॉन नाम के फिलिस्तीनी शहर के मेयर ने इस्राइली सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस्राइल के सैनिक ही फिलिस्तीनी किशोरों के चाकू रखने के लिए उकसाते रहते हैं।