1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुलभूषण जाधव मामले में ICJ में पाक का नेतृत्व करेंगे एटॉर्नी जनरल

कुलभूषण जाधव मामले में ICJ में पाक का नेतृत्व करेंगे एटॉर्नी जनरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2017 03:31 pm IST,  Updated : May 31, 2017 03:31 pm IST

पाकिस्तान के एटॉर्नी जनरल अश्तर औसाफ अली आगामी आठ जून को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में टीम का नेतृत्व करेंगे जहां.......

अश्तर औसाफ अली- India TV Hindi
अश्तर औसाफ अली

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एटॉर्नी जनरल अश्तर औसाफ अली आगामी आठ जून को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में टीम का नेतृत्व करेंगे जहां भारत और पाकिस्तान के एजेंट भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में आगे की कार्यवाहियों पर चर्चा के लिए आईसीजे के प्रमुख से मुलाकात करेंगे। समाचार पत्र डॉन के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा मामले की संसदीय समिति की कल हुई बैठक में एटॉर्नी जनरल को इस मामले में पाकिस्तान की रणनीति पर चर्चा के लिए भेजने का फैसला किया गया। (सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना की निंदा करने पर राजनीतिक कार्यकर्ता गिरफ्तार)

नेशनल स्पीकर अयाज सादिक ने इस बैठक की अध्यक्षता की। अखबार के अनुसार एजेंटों की बैठक के दौरान उन तरीखों के बारे में चर्चा होगी जब जाधव के मामले में सुनवाई होगी और संबंधित दस्तावेज सौंपे जाएंगे। पाकिस्तान इस मामले में लिए कार्यवाहक न्यायाधीश नामिक करने के अपना इरादा जता सकता है। आईसीजे में यह प्रावधान है कि किसी मामले में पीठ में अपनी नागरिकता वाला न्यायाधीश नहीं होने पर व्यक्ति को कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में बैठने के लिए चुन सकता है।

जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा के खिलाफ भारत ने आईसीजे का रूख किया था। बीते 18 मई को आईसीजे ने जाधव (46) की सजा के तामील पर रोक लगा दी थी। एटॉर्नी जनरल ने समिति की बैठक में भाग लेने वालों को इस मामले में पाकिस्तान सरकार की रणनीति के बारे में जानकारी दी। खबर है कि समिति के सदस्य सरकार की कानूनी टीम की ओर से पिछली बैठक में दिए गए स्पष्टीकरण से खुश नहीं थे। स्पीकर ने कहा कि कल एटॉर्नी जनरल की ओर से दी गई जानकारी से वह संतुष्ट हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश