1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और पाकिस्तान को जैश कमांडर की खुली चुनौती, ऑडियो टेप जारी

भारत और पाकिस्तान को जैश कमांडर की खुली चुनौती, ऑडियो टेप जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 20, 2016 10:01 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 10:12 pm IST

इस्लामाबाद: जिस वक्त पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों का एनकाउंटर चल रहा था। हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों की चीख पुखार मची थी, उसी वक्त पठानकोट में हमला के साजिश

jaish commander- India TV Hindi
jaish commander

इस्लामाबाद: जिस वक्त पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों का एनकाउंटर चल रहा था। हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों की चीख पुखार मची थी, उसी वक्त पठानकोट में हमला के साजिश रचने वाले जैश ए मोहम्मद के कमांडर का एक नया ऑडियो टेप जारी हुआ।

जैश के कमांडर ने पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान सरकार के रूख को कोसा। इस दहशतगर्द ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार जुल्म कर रही है। पाकिस्तान का मीडिया आतंकवादी तंजीमों को निशाना बना रहा है लेकिन इस सबसे उसके साथियों के हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

क्या है जैश कमांडर के ऑडियो टेप में ?

पठानकोट के वाकये ऐसा हंगामा बरपा किया है कि किसी को पता नहीं चल रहा है कि वो क्या करे और क्या कहे। एक तरफ इंडिया है। वो जख्मी सांप की तरह फुंकार रहा है। इंडिया में चूंकि फिल्मों का राज है इसलिए वहां के हुक्मरान, वहां के पत्रकार और वहां के सियासतदान सभी एक्टर बनने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि जंग अलग चीज है और फनकारी अलग चीज। जंग में तो ये हुआ कि चार मुजाहिदीन का मुकाबला हजारों फौजियों ने मुश्किल से किया। कई मारे गए।

कई जिंदगी भर के लिए शारीरिक रूप से कमजोर हो गए। कई जख्मी जबकि मीडिया पर इंडियन शेर धमकी देने से नहीं थक रहे। इधर हमारे हुक्मरानों ने इंडिया के दर्द को अपना दर्द बताकर जालिमाना हरकतें शुरू कर दी हैं और हमारा मीडिया भी इस मौके पर निहायत अफसोसनाक किरदार अदा कर रहा है। जेहाद और मुजाहिदीन पर ऐसे हालात आते रहते हैं। ये हालात जेहाद की तरह हैं जो मुसलमान जेहाद को अख्तियार करता है वो जानता है कि इस अमल में शहादत भी मिल सकती है और जख्म भी। गिरफ्तारी भी हो सकती है और माजूरी भी। पाबंदियां भी लग सकती हैं और बदनामी भी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश