टोक्यो: अपनी जीवंतता और जीवटता के लिए दुनियाभर में जाना जाने वाला देश जापान इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। जापान में बीते दो साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हम अक्सर राजनेताओं के व्यवहार, उनकी व्याकुलता, दर्द प्रकट करने का अंदाज, रोना-धोना और भावुकता को हंसी में उड़ा देते हैं लेकिन एक छोटी बच्ची ने एक नेता के आंसू बहाने पर जो प्रतिक्रिया दी है उसे देख आप भी चौंक सकते हैं। जी हां आप ऐसी प्रतिक्रिया सिर्फ उन मासूम बच्चों से ही कर सकते हैं, जो भोले और नादान होते हैं।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक नेता अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए इतने भावुक हो गए कि फफक-फफक कर रोने लगे। टीवी स्क्रीन पर उन्हें रोता देख एक बच्ची भी भावुक हो गई और वो हांथ में रूमाल लेकर टीवी स्क्रीन की तरफ बढ़ी। उसे लगा कि वो नेता टीवी पर नहीं बल्कि उसके सामने रो रहे हैं। इसलिए उसने नेता की पलक के पास रूमाल रखकर आंसू पोछने की कोशिश की। इतने में किसी ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया और यह तस्वीर अब वायरल हो रही है। यह पल इतना भावुक था कि जिसने भी इस तस्वीर को देखा वो सोच में पड़ गया। जरा आप भी देखिए इस तस्वीर को, आप भी कहेंगे बच्चे वाकई में मासूम और भोले होते हैं।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो में क्या था