1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. JIT करेगी पठानकोट हमले की जांच, नवाज शरीफ ने दिया गठन का आदेश

JIT करेगी पठानकोट हमले की जांच, नवाज शरीफ ने दिया गठन का आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Jan 11, 2016 02:42 pm IST

इस्लामाबाद: पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के मामले की तफ्तीश करने के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम गठित करने का आदेश

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के मामले की तफ्तीश करने के लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है।

संयुक्त जांच टीम को गठित करने का शरीफ का निर्णय भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों के बाद लिया गया है। भारत ने इसका संबंध 15 जनवरी को होने जा रही विदेश सचिव स्तर की वार्ता से जोड़कर कहा है कि भारत पठानकोट आतंकी हमले पर पाकिस्तान से निर्णायक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद रखता है।

एक अखबार में बताया गया है कि हाल ही में शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में संयुक्त जांच टीम गठित करने का निर्णय लिया गया जिसमें इंटेलीजेंस ब्यूरो, आईएसआई, और मिलिट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी शामिल होंगे।

इस बैठक में गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नसीर खान जांजुआ, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सरताज अजीज, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातेमी और वित्त मंत्री इसहाक डार भी सम्मिलित हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश