1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कोको, ग्रीन टी डायबिटीज से लड़ने में मददगार

कोको, ग्रीन टी डायबिटीज से लड़ने में मददगार

 Written By: IANS
 Published : Nov 27, 2015 09:07 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 09:15 pm IST

ब्रासीलिया: कोको और ग्रीन टी मधुमेह से लड़ने में मददगार हो सकते हैं। एक शोध में पाया गया है कि इनमें ऐसे सत्व होते हैं, जो गुर्दे संबंधी बीमारियों या मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी से बचाव

कोको, ग्रीन टी...- India TV Hindi
कोको, ग्रीन टी डायबिटीज से लड़ने में मददगार

ब्रासीलिया: कोको और ग्रीन टी मधुमेह से लड़ने में मददगार हो सकते हैं। एक शोध में पाया गया है कि इनमें ऐसे सत्व होते हैं, जो गुर्दे संबंधी बीमारियों या मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी से बचाव या इसके उपचार में सहायक हो सकते हैं।

ये भी पढ़े- घरेलू उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से छुटकारा

ब्राजील के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि कोको और ग्रीन टी पोडोयट्स के खात्मे को रोकने में मदद करते हैं। पोडोयट्स वे कोशिकाएं होती हैं, जो प्रोटीन को मूत्र में जाने से रोकती हैं।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोको एवं ग्रीन टी में पोलीफेनोल्स और थेमोब्रोमाइन होते हैं, जो मधुमेह के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

कोको और ग्रीन टी को अब तक उनके एंटीऑक्सीडेंट (ऑक्सीकरणरोधी) प्रभावों के लिए जाना जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल