काबुल: अफगानिस्तान में रूसी दूतावास के बाहर एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। इस फिदायीन हमले में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति कार में सवार था, जिसने काबुल में रशियन एंबेसी के सामने एक यात्रियों से भरी बस को निशाना बनाया और कार समेत बस को उड़ा दिया। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक इस हमले में अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
यह हमला तालिबान शांति वार्ता को बहाल करने के मकसद से हुई दूसरे दौर की अंतरराष्ट्रीय बातचीत के दो दिनों बाद हुआ। विस्फोट से आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया। एंबुलेंस और अग्निशमन दल के वाहनों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने सोमवार को काबुल में एक दिन की बैठक की थी जिसका मकसद बातचीत के जरिए 14 साल के तालिबान चरमपंथ का अंत करना है। पहले दौर की बातचीत पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में हुई थी। दोनों दौर की बातचीत में तालिबान के प्रतिनिधि गैरहाजिर रहे।
बता दें कि इस साल काबुल में अब तक कम से कम 6 आत्मघाती हमले हो चुके है। रविवार को इटली के दूतावास के पास एक रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था, जिसमें 2 सिक्योरिटी गार्ड्स घायल हो गए थे।
देखे वीडियो-