1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. साउथ कोरिया की सीमा के पास गए किम जोंग, तोपखाने को तैयार रहने को कहा

साउथ कोरिया की सीमा के पास गए किम जोंग, तोपखाने को तैयार रहने को कहा

 Written By: IANS
 Published : May 05, 2017 06:28 pm IST,  Updated : May 05, 2017 06:28 pm IST

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने पीला सागर में दक्षिण कोरिया की सीमा के पास दो द्वीपों पर तैनात सैनिकों का निरीक्षण किया, और अपनी सैन्य तत्परता का जायजा लिया।

Kim Jong Un | AP File Photo- India TV Hindi
Kim Jong Un | AP File Photo

सियोल: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने पीला सागर में दक्षिण कोरिया की सीमा के पास दो द्वीपों पर तैनात सैनिकों का निरीक्षण किया, और अपनी सैन्य तत्परता का जायजा लिया। उन्होंने यह निरीक्षण ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है। 

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी KCNA की रिपोर्ट के अनुसार, किम ने जंगजी और मु द्वीपों पर स्थित सैन्य दल का निरीक्षण किया और सैनिकों की सामरिक तैयारियों पर संतोष जताया। खबरों के अनुसार, जांगजी द्वीप पर मौजूद पर्यवेक्षण चौकी से दक्षिण कोरिया के योनप्योंग द्वीप पर नजर डालने और इस द्वीप पर ताजा तैनाती के बारे में एक रपट प्राप्त करने के बाद किम ने दक्षिण कोरिया के नवगठित बलों पर हमले की योजना का निरीक्षण किया।

KCNA के अनुसार, उन्होंने तोपखाने को सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आदेश मिलते ही दुश्मन की कमर तोड़ा जा सके। किम इसके बाद मु द्वीप पर स्थित सैन्य अड्डे पर गए, जहा से नवंबर 2010 में योंगप्योंग के खिलाफ लगभग 170 चक्र गोले दागे गए थे, जिसमें दक्षिण कोरिया के दो नागरिक और दो सैनिक मारे गए थे। यह घटना कोरियाई युद्ध (1950-1953) के बाद उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया पर पहला सीधा हमला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश