1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरियन एयरलाइन के बोइंग प्लेन में आग, यात्री सुरक्षित

कोरियन एयरलाइन के बोइंग प्लेन में आग, यात्री सुरक्षित

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2016 04:08 pm IST,  Updated : May 27, 2016 04:08 pm IST

शुक्रवाकर को टोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर कोरियन एयर के बोइंग 777 विमान के एक इंजन में आग लग गई।

korean air- India TV Hindi
korean air

टोक्यो: शुक्रवाकर को टोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर कोरियन एयर के बोइंग 777 विमान के एक इंजन में आग लग गई, जिसके बाद इसमें सवार लगभग 300 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने आज दी।

कोरियन एयर के एक प्रवक्ता ने बताया कि, उड़ान (बोइंग 777) के इंजन नंबर एक में आग लगी थी। उन्होंने कहा, हनेदा से किम्पो (जिम्पो) को जाने वाले इस विमान में 302 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य सवार थे। आग को बुझा लिया गया है। जापानी परिवहन मंत्रालय एवं हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रात लगभग 12 बजकर 40 मिनट (0910 आईएसटी) पर जब यह विमान उड़ान भरने ही वाला था, उस समय इससे धुआं निकलते हुए देखा गया।

पुलिस एवं दमकल विभाग के सूत्रों का हवाला देते हुए एनएचके एवं जीजी प्रेस ने खबर दी है कि विमान से सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है तथा कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश