1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोइराला को हराकर ओली बने नेपाल के प्रधानमंत्री

कोइराला को हराकर ओली बने नेपाल के प्रधानमंत्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2015 08:02 pm IST,  Updated : Oct 12, 2015 09:48 am IST

काठमांडू: नेपाल में संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक दलों के सहमति बनाने में विफल रहने के बाद हुए चुनाव में केपी शर्मा ओली नए प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेता सुशील

केपी शर्मा ओली बने...- India TV Hindi
केपी शर्मा ओली बने नेपाल के नए प्रधानमंत्री

काठमांडू: नेपाल में संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक दलों के सहमति बनाने में विफल रहने के बाद हुए चुनाव में केपी शर्मा ओली नए प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेता सुशील कोइराला को पराजित किया।

भारत से संबंध सुधारना और देश में शांति स्थापित करना सबसे बड़ी चुनौती

ओली उस समय प्रधानमंत्री चुने गए हैं जब नेपाल नए संविधान के विरोध को लेकर हिंसक प्रदर्शनों तथा भारत के साथ राजनयिक गतिरोध की चुनौती का सामना कर रहा है।

ओली को मिले 338 मत मिले, जबकि कोइराला को केवल 249 

संसद में आज हुए मतदान में सीपीएन-यूएमएल के प्रमुख ओली को 338 मत मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोइराला ने सिर्फ 249 मत हासिल किए। प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए 299 मतों की जरूरत थी।

2014 में कोइराला बने थे नेपाल के प्रधानमंत्री

कुल 587 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के दौरान सांसदों को तटस्थ रहने की इजाजत नहीं होती है। ओली को यूसीपीएन-माओवादी, राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी-नेपाल, मधेसी जनाधिकार फोरम-डेमोक्रेटिक तथा कुछ और दलों का समर्थन हासिल था। दूसरी तरफ युनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट में शामिल चार दलों ने कोइराला का समर्थन किया। कोइराला 2014 में सीपीएन-यूएमएल की मदद से प्रधानमंत्री बने थे।

नेपाल के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भी रह चुके हैं ओली

ओली (63) को पिछले साल सीपीएन-यूएमएल का प्रमुख चुना गया था। इससे पहले वह पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख थे। ओली साल 2006 की जनक्रांति के तत्काल बाद बनी गिरिजा प्रसाद कोइराला के नेतृत्व वाली सरकार में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री बने थे।  वह 1994 में तत्कालीन यूएमएल प्रमुख मनमोहन अधिकारी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में गृह मंत्री थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश