1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. UAE ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, बुर्ज खलीफा पर तिरंगा बनाकर लिखा- ‘स्टे स्ट्रोंग इंडिया’, देखें VIDEO

UAE ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, बुर्ज खलीफा पर तिरंगा बनाकर लिखा- ‘स्टे स्ट्रोंग इंडिया’, देखें VIDEO

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2021 11:45 am IST,  Updated : Apr 26, 2021 11:45 am IST

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया।

कोविड-19 के खिलाफ भारत...- India TV Hindi
कोविड-19 के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए यूएई के ऐतिहासिक स्थल  Image Source : TWITTER- @INDEMBABUDHABI

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया। भारत में कोविड-19 के मामले 1,73,13,163 हो गए हैं जबकि 28 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने खबर दी कि दुबई में अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनोक) का मुख्यालय एवं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए भारतीय ध्वज के रंगों से रौशन किया गया। यूएई में भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, “कोविड-19 के खिलाफ भीषण यु्द्ध लड़ रहे भारत को, उसका दोस्त यूएई शुभकामनाएं भेजता है। अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुबई में चमकते बुर्ज खलीफा को भारत के झंडे के रंगों से रौशन किया गया है।”

दूतावास ने बुर्ज खलीफा का एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वह तिरंगे से रौशन दिख रहा है और भारत को मजबूत रहने का संदेश दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश