काठमांडू: नेपाल में गुरुवार को हुए भूस्खलन में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लापता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के कास्की जिले में भूस्खलन हुआ, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई।
नेपाल के गृह मंत्रालय का कहना है कि काठमांडू के 200 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन आया है जिससे 22 मकानों को क्षति पहुंची है। रेस्क्यू टीम घरों की खोज में लगी हुई है। चीफ डिस्ट्रिक्ट अफसर कृष्णा बहादुर राउत ने बताया कि गांव को जोड़ने वाले दो पुल बह चुके हैं।
नेपाल में पिछले कुछ समय में आए लगातार भूकंप के चलते सरकार ने मानसून के समय भूस्खलन के आने का खतरा पहले ही बताया था।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें