1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की जेलों में भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए

चीन की जेलों में भी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 06:36 pm IST

चीन की जेलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हुबेई प्रांत ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को उसकी जेलों में कोरोना वायरस के 271 मामलों का पता चला।

corona virus infection- India TV Hindi
corona virus infection Image Source : PTI

बीजिंग: चीन की जेलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हुबेई प्रांत ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को उसकी जेलों में कोरोना वायरस के 271 मामलों का पता चला। न्याय मंत्रालय में जेल प्रशासन निदेशक ही पिंग ने संवाददाताओं को बताया कि अधिकतर मामले हुबेई की राजधानी वुहान की महिला जेल में सामने आए हैं। 

कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय अखबार हुबेई डेली के अनुसार वुहान महिला जेल वार्डन को वायरस के प्रकोप को रोकने में विफल रहने के कारण हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी शेडोंग प्रांत की रेनचेंग जेल में सात गार्ड और 200 कैदियों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इस संबंध में शेडोंग के न्याय विभाग के प्रमुख शी वेइजुन और सात अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। एक अन्य जेल से 34 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि कोरोना वायरस के कारण जेलों में किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश