1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुआन ली की अंतिम यात्रा शुरू

कुआन ली की अंतिम यात्रा शुरू

 Written By: IANS
 Published : Mar 29, 2015 01:21 pm IST,  Updated : Mar 29, 2015 01:23 pm IST

सिंगापुर: सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू की अंतिम यात्रा रविवार सुबह शुरू हुई। ली निमोनिया से पीड़ित थे और उनका सोमवार को निधन हो गया। टूडे वेबसाइट के अनुसार, कॉफिन बेरर पार्टी संसद

- India TV Hindi

सिंगापुर: सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू की अंतिम यात्रा रविवार सुबह शुरू हुई। ली निमोनिया से पीड़ित थे और उनका सोमवार को निधन हो गया।

टूडे वेबसाइट के अनुसार, कॉफिन बेरर पार्टी संसद भवन से उनका ताबूत लेकर निकली, इस यात्रा की कमान ब्रिगेडियर जनरल ओंग तेज-चिन, कमांडर और सिंगापुर वायु सेना तथा सिंगापुर पुलिस बल के आठ वरिष्ठ अधिकारियों वाला थर्ड डिवीजन संभाल रहा है।

यह अंतिम यात्रा नेशनल यूनिवर्सिटी सिंगापुर (एनयूएस) स्थित यूनिवर्सिटी कल्चर सेंटर (यूसीसी) की तरफ जा रही है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ली के ताबूत को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसके इर्द-गिर्द अधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान रास्ते में सैंकड़ों लोग अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ आए हैं।

अंतिम संस्कार का आयोजन करने वाली समिति के एक सूत्र ने बताया कि देश के करीब 14 लाख लोग रविवार को उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़े थे।

25 से 28 मार्च के बीच ली का शव संसद भवन में रखा गया था और इस दौरान 4,15,000 लोग उनके दर्शन के लिए आए।

लोग उनके दर्शन के लिए चिलचिलाती धूप के बीच कतारों में 10-10 घंटे खड़े रहे।

कतारों में करीब 8,50,000 लोग संसद के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।

ली की अंत्येष्टी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे सहित एशिया के साथ-साथ विश्वभर के अन्य नेता शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश