नई दिल्ली: हाथी दुनिया का एक ऐसा जंतु है जो इंसान का सबसे अच्छा मित्र होता है। इसका शरीर इतना बड़ा और भारी होता है कि अच्छे से अच्छा व्यक्ति भी डर जाए। पर आज हम आपको एक ऐसे नन्हे हाथी सके बारे में बता रहे हैं जो किसी को डराता नहीं बल्कि गले लगना और गोद में बैठना पसंद करता है। थाईलैंड के चियांग माई के पटारा एलिफैंट फार्म में नंपू नाम का एक हाथी रहता है। नंपू को लोगों की गोद में बैठना काफी पसंद है।इस फार्म में घूमने वाले लोग जब नंपू के पास जाते हैं तो नंपू से मिलकर बहुत खुश होते हैं। लेकिन नंपू भी काफी शैतान मिजाज का है वह महिला पर्यटकों की गोद में बैठना और उनसे लिपटाना ज्यादा पसंद करता है। लेकिन पुरुष पर्यटकों के पास आते ही वो उनसे गर्मजोशी से मिलता है और उन्हें लिटाकर उनके ऊपर बैठ जाता है।नंपू की मम्मी का नाम प्लॉय है। और नंपू की हर हरकत पर उसकी नजरें रहती हैं। नंपू की मम्मी के साथ ही जू के कार्यकर्ता भी देखते रहते हैं कि कोई पर्यटक उसे परेशान ना करे और न वो किसी को।अगली स्लाइड में देखें तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें तस्वीरेंअगली स्लाइड में देखें तस्वीरें